अकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों सहित 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल  | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT

अकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों सहित 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल  | New India Times​ग्राम मोहगांव (परासपानी ) में आकाशीय बिजली गिरने से मोहगांव के पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय सिवनी रिफर किया गया है।​अकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों सहित 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल  | New India Timesमंगलवार सुबह दस से ग्यारह बजे के करीब तेज बारिश हो रही थी, बारिश से बचने के लिए खेत में मक्का रोपाई का कार्य कर रहे मजदूर बारिश से बचने के लिए वृक्ष के नीचे बेठे थे कि इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिससे वृक्ष के नीचे बेठे आठ मजदूर चपेट में आ गये। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें प्रतीक्षा पिता नेतम विश्वकर्मा उम्र 9 वर्ष, बिनीता पिता राधेश्याम सैय्याम लगभग 15 वर्ष, प्रिंस पिता नेतम विश्वकर्मा उम्र 8 वर्ष, जिजी बाई पति सुन्दर जंघेला उम्र लगभग 35 वर्ष, शिवानी (सावित्री )पिता जीवन लाल सैय्याम उम्र 14 वर्ष जिसमें प्रतीक्षा और प्रिंस विश्वकर्मा भाई-बहन हैं, तीन घायलों में गीता पति राधे उम्र लगभग 45 वर्ष, माया बाई पति रिखी राम जंघेला उम्र लगभग 55 वर्ष, सरस्वती बाई पति नेतम विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष को सिवनी रिफर किया गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाये गये मृतकों को देखने क्षेत्र के लोगों का जमावडा लगा रहा। श्री हर्ष सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्री अभिलाष घारु( एसडीओपी) सुश्री ज्योति ढ़ोके तहसीलदार के द्वारा हुयी घटना की जांच सभी पहलूओं पर की जा रही है।

ग्राम पंचायत परासपानी के सरपंच श्री मति आशा सराठे ओर सचिव राम नंदन बघेल के द्वारा अंतेष्ठी सहायता के लिए प्रत्येक मृतक को पांच पांच हजार की सहायता नगद दी गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version