अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड में आज कलेक्टर के निर्देश पर एस. डी. एम् संतोष तिवारी योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत न करने के चलते आईसीआईसीआई बैंक सील करने पहुंचे। बाद में आठ दिन का समय दिया। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के द्वारा भिण्ड नगर में संचालित बैंक आईसीआईसीआई के अलावा केनरा बैंक, पंजाब एन्ड सिंध बैंक, बैंक आफ बड़ोदा और एक्सिस बैंक को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लोन स्वीकृत न करने के कारण नोटिस जारी किये थे, पर किसी भी बैंक के द्वारा नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया गया, साथ ही जिन भवनों में बैंक संचालित हैं, उन पर डायवर्सन शुल्क का भी लाखों रूपये बकाया है। यही नहीं नगर के हर वेस्मेंट का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है जिससे बैंक के बाहर सड़क पर वाहनों के जमावड़े के चलते जाम लगने की स्थिति हमेशा निर्मित होती रहती है।
बैंक में पार्किंग की सुविधा नहीं है जिससे रोड पर काफी वाहन खड़े होते हैं जिससे जाम लग जाता है। लोगों को निकलने में दिक्कत होती भी होती है।
