अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नैय्यर दमोही की किताब "कैफो सुरूर "का हुआ विमोचन, देश भर से आये शायरों और कलाकारों ने की शिरकत | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, दमोह (मप्र), NIT; 

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नैय्यर दमोही की किताब "कैफो सुरूर "का हुआ विमोचन, देश भर से आये शायरों और कलाकारों ने की शिरकत | New India Times​अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नैय्यर दमोही जिन्होंने अपने नाम के साथ दमोह शहर का नाम  न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि सारी दुनिया में रौशन किया है, ऐसी प्रतिभा के धनी  शायर नैय्यर दमोही द्वारा रचित उर्दू शायरी का संग्रह “कैफो सुरूर ” का विमोचन दमोह में किया गया। इस मौके पर देश की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।​अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नैय्यर दमोही की किताब "कैफो सुरूर "का हुआ विमोचन, देश भर से आये शायरों और कलाकारों ने की शिरकत | New India Timesअपनी शेरो शायरी से सबको दीवाना बनाने वाले शायर नैय्यर दमोही की छठवी पुस्तक ” कैफो सुरूर ” का विमोचन हुआ। इस मौके पर देश के अनेक शायरों और  फिल्म प्ले बेक सिंगर फरीद साबरी सहित देश की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं और सभी इस लम्हा के गवाह बने। सभी आमंत्रित अतिथियों ने नैय्यर दमोही साहब को देश की धरोहर बताया और उनकी ऊर्दू साहित्य सेवा की खुलकर तारीफ की।​अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नैय्यर दमोही की किताब "कैफो सुरूर "का हुआ विमोचन, देश भर से आये शायरों और कलाकारों ने की शिरकत | New India Timesनैय्यर दमोही की पुस्तक कैफो सुरूर के विमोचन पर अन्य प्रान्तों से भी नैय्यर साहब के फैन दमोह पहुंचे और मुबारकबाद दी। बॉलीवुड के फेमस सिंगर और सूफी गायक  साबरी भी विमोचन में पहुंचे। नैय्यर दमोही की किताब “कैफों सुरूर ” सूफी कलामों का साग्रह है जिसे नैय्यर दमोही साहब ने महान सूफी संतों को समर्पित किया है। नैय्यर साहब को अभी हाल ही में मध्यप्रदेश शासन का प्रतिष्टित अवॉर्ड निदा फ़ाज़ली सम्मान से भी नवाजा जा चुका है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version