मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह के पुत्र, कांग्रेस नेता अजयसिंह के अपनी मां सरोजसिंह को घर से बेदखल करने तथा उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इकाई के तत्वावधान में महिलाओं ने गांधी चौक से अजयसिंह के कृत्यों के विरोध में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लिए नारों के साथ मौन रैली निकाल कर विरोध जताया। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर कमल चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया का यह कृत्य अत्यंत ही शर्मसार करने वाला है। आज पूरे प्रदेश व देश की महिलाएं अजयसिंह के इस कृत्य से शर्मिंदा है कि एक पुत्र ने अपनी मां के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करके घर से बेदखल किया और मां को न्यायालय की शरण लेना पड़ी। महिलाओं को लेकर हो-हल्ला मचाने वाली कांग्रेस पार्टी स्वयं अपने गिरेबान में झांककर कर देखे कि जो अपनी मां का सम्मान नहीं कर सकती वो महिलाओं का क्या सम्मान करेगी?
महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष श्रीमती कविता सुभाष मोरे ने अजयसिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आज जिलेभर की महिलाओं में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह के कृत्य को लेकर आक्रोश है। सभी महिलाएं पीडि़त मां को इंसाफ दिलाएगी। जिले की महिलाएं राजधानी में जाकर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करने में भी नहीं हिचकिचाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष संभाजीराव सगरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती करूणा भट्ट एवं भाजयुमो मंडलाध्यक्ष सदेन्द्र गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह की बुजुर्ग पत्नी सरोजसिंह को उन्हीं के बेटे, जो विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजयसिंह ने अपनी वृध्द मां को घर से बेदखल कर उस बुजुर्ग मां ने अपने भरण-पोषण के लिए न्यायालय में याचिका दायर की है। भारतीय जनता पाटी महिला मोर्चा ने उस बुजुर्ग मां को न्याय दिलाने के आज बुरहानपुर में मौन रैली निकालकर कांग्रेस एवं नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह को धिक्कारा।
इस अवसर पर पूर्व महापौर माधुरी पटेल, श्रीमती उमा कपूर, महामंत्री श्रीमती कविता सूर्यवंशी, संगीता पगारे, चिंतामन महाजन, पार्षद श्रीमती लता रूद्रेेश्वर एंडोले, वंदना राठौर एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी उपस्थित थी।
