राजस्व विभाग में अवैध परिवहन करने वाले कई गाडियों को पकडा, रेत माफियाओं में मची खलब | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​राजस्व विभाग में अवैध परिवहन करने वाले कई गाडियों को पकडा, रेत माफियाओं में मची खलब | New India Timesपांच पुलिस थाने होने के बाद भी ताप्ती नदी से बेखौफ हो कर रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। मंडल अधिकारी ने सोमवार की सुबह मोहाड़ी पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अवैध रूप से रेत के परिवहन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। मोहाड़ी पुलिस स्टेशन में राजस्व विभाग की शिकायत पर धुलिया के दो वाहन चालकों पर गौण खनिज चोरी, ओवरलोड आदि के उल्लंघन करने का अपराध दर्ज कराया गया है जिसमें न्यायालय ने दोनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। राजस्व विभाग ने लाखों का माल बरामद कर पुलिस के हवाले किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक बार फिर से ज़िला अधिकारी राहुल रेखावार के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग ने धुलिया ज़िले से नासिक की दिशा में चोरी छुपे क्षमता से अधिक मात्रा में बिना अनुमति रेत परिवहन करते हुए दो ट्रकों को राजस्व विभाग ने अवधान इलाके में पकड़ा, जिसमें एम एच 18 बीए 1700, एम एच 15 एमवी 9797 को जांच हेतु रोका गया। आरोपी राकेश भीम राव देसले निवासी चित्तौड़ धुलिया दूसरा आरोपी रविंद्र सदाशिव वेताल निवासी चक्कर बर्डी धुलिया से रेत परिवहन के कागजात की मांग की गई जिसमें उन्होंने कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थता जताई। राजस्व विभाग ने दोनों ट्रक में से 16 ब्रास रेत के अलावा दो ट्रक भी जब्त किये हैं जिसका मूल्य 7 लाख 60 हजार रुपये बताया गया है। मोहाड़ी पुलिस स्टेशन में धुलिया शहर मंडल अधिकारी सागर चंद्रकांत नेमाने की शिकायत पर गौण खनिज चोरी का मामला विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कराया गया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक स्वप्निल राजपूत कर रहे हैं।​राजस्व विभाग में अवैध परिवहन करने वाले कई गाडियों को पकडा, रेत माफियाओं में मची खलब | New India Times

ऐसा नहीं है कि प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। पिछले पंद्रह दिनों में करीब दो दर्जन से अधिक अवैध रेत के डंपर राजस्व विभाग के अधिकारी पकड़ चुके हैं। लेकिन खनिज विभाग ने एक भी डंपर नहीं पकड़ा है। जिससे खनिज विभाग की कार्यप्रणाी पर सवाल उठने लगे हैं।

रेत माफियाओं ने बंद पड़े रेत घाटों से भारी मात्रा में रेत निकाला शुरू कर दिया है। इस समय सोनगीर, नरड़ाना, दोडाईचा, शिंदखेडा, शिरपुर तहसील क्षेत्र के घाटों से भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन हो रहा है।

पिछले 15 दिनों में करीब 25 से अधिक डंपर राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने जब्त किए हैं। इसके बाद भी खनिज रेत का अवैध परिहवन और खनन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

अवैध वसूली कर बिना जांच के छोड़ देते हैं डंपर

रेत का अवैध परिवहन रोकने महामार्ग पर नरड़ाना, दोडाईचा, सोनगीर, देवपुर,  चालीस गांव रोड थाना, मोहाड़ी पुलिस स्टेशन की नाक के निचे और नाकेबंदी से होकर गुजरने वाले रेत के डंपर और ट्रकों से जमकर अवैध वूसली चल रही है। हर रोज 100 से 1500 डंपर, धुलिया के विभिन्न पुलिस थानों की सीमा से डंपर निकलते हैं। डंपरों को निकालने का फोटोज़ वीडियो भी समाचार पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसके बाद भी प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हर डंपर के नाके पर लगते हैं 500 स्र्पए

बिना जांच के डंपर निकालने के लिए प्रति डंपर 500 स्र्पए लिए जाते हैं। यहां खनिज विभाग के अधिकारी पुलिस आरटीओ आदि गार्ड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहते हैं फिर भी सड़क से अवैध वसूली का खेल नहीं रूक रहा है।

बारिश से पूर्व रेत का स्टाक करने की जुगत में लगे हैं रेत माफिया

बारिश के पूर्व स्टाक के चक्कर में ताप्ती नदी में तेजी से अवैध खनन हो रहा है। रेत माफिया जून में इतनी रेत का अवैध स्टाक कर लेते हैं कि पूरी बारिश वह उस स्टाक से रेत का अवैध परिवहन करते हैं। यही कारण है कि अभी रेत का अवैध खनन तेजी से हो रहा और उसका परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रति दिन हो रहा है जिस की औऱ पुलिस, गौण खनिज अधिकारी, आरटीओ, फ्लाइंग विभाग ने भी अनदेखी कर रखी है, जिसपर अंकुश लगाने का प्रयास जिलाधिकारी राहुल रेखावार के द्वारा किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version