मकसूद अली, यवतमाल/मुंबई, NIT;
राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा किसानों को कर्ज वितरण करने में आनाकानी करने वाले बैंकों को सख्त निर्देश देकर कठोर भूमिका निभाने वाले जिलाधिकारी डा. राजेश देशमुख का राज्यमंत्री मंडल के बैठक में स्वागत किया गया, उनके साथ ही अमरावती तथा अकोला के जिलाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।
अनेक राष्ट्रीयकृत बैंक फसल कर्ज वितरण पर ध्यान नहीं दे रहे थे और बैंक के चक्कर लगाने वाले किसानों को कर्ज देने से मना कर रहे थे, इन तीनों जिलाधिकारियों ने ऐसे बैंकों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी देशमुख ने स्टेट बैंक में होने वाले शासकीय खाते बंद करने की भूमिका अपनाई उसके बाद खरीफ सत्र के लिए कर्ज वितरण शुरू हुआ। बैठक में परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने इन जिलाधिकारियों के स्वागत का प्रस्ताव रखा जिसके बाद बैठक में उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जिलाधिकारियों के इस कार्य की सराहना की है।
