तानसेन की जन्म स्थली पर बुरहानपुर के डॉक्टर सतीश वर्मा देंगे प्रस्तुति | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​तानसेन की जन्म स्थली पर बुरहानपुर के डॉक्टर सतीश वर्मा देंगे प्रस्तुति | New India Times राजा मानसिंग तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा आयोजित संगीत समारोह में शहर के प्रख्यात युनानी चिकित्सक, संगीत में पी एच डी तथा स्थानीय संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश वर्मा 26 जून को ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर तानसेन की जन्मस्थली ग्राम बेहट में आयोजित एक गरिमामय समारोह में देश विदेश के आए कलाकारों के बीच अपने शास्त्रीय गायन की शानदार प्रस्तुति देंगे। यह संगीत सभा रात्रि 9 बजे से सुबह 9 बजे तक चलेंगी। इस के पूर्व भी डॉक्टर सतीश वर्मा को तानसेन की जन्मस्थली पर अपने फन को पेश करने का मौका मिल चुका है। इस प्रस्तुति हेतु राजेश वर्मा, अरुण महाजन, शैलेष तिवारी, अजय हंमतखेड़ेकर, गजानन वारुडे, इकबाल अंसारी, डाक्टर जलील बुरहानपूरी सहित इष्टजनों ने शुभकामनाएं दीं हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version