अपराधिक घटनाओं और नशे के कारोबार पर पुलिस द्वारा अंकुश लगाने में विफल होने का विधायक ने लगाया आरोप | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​अपराधिक घटनाओं और नशे के कारोबार पर पुलिस द्वारा अंकुश लगाने में विफल होने का विधायक ने लगाया आरोप | New India Timesशहर में कानुन व्यवस्था दिन बा दिन बद से बदतर होती जा रही हैं। कानून व्यवस्था पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक अनिल गोटे ने ज़िले  में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस  विभाग कानुन व्यवस्था के सुधारने में पूरी तरह फेल हो गया हैं। पुलिसलदल के चैतन्य हीन होने के कारण ज़िले के साथ शहर में अपराधी गतिविधियों मे इजाफा हुआ है। इस प्रकार का आरोप विधायक गोटे ने  पत्रकार परिषद का आयोजन कर व्यक्त की है। नशीले पदार्थों  की विक्री की जा रही है। सट्टे पत्ते के जुआ कलब में अनेक पुलिस कर्मियों की हिस्सेदारी होने का आरोप गोटे ने लगाया है। शहर में अपराधी पुलिस से  बेखौफ होकर दिन दहाड़े लूट व हत्याएं कर रहे हैं, जिस से यह साबित हो गया है कि कानून व्यवस्था के र्माेर्च पर ज़िला पुलिस दल पुरी तरह विफल हो चुका है। जिसके कारण शिरपुर में दिन दहाड़े बैंक डक़ैती हुई है। महिलाओं के गले से धूम स्टाइल मे मंगल सूत्र चुराने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है जिसका सुराग़ लगाने में पुलिस को अभी तक सफलता प्राप्त नहीं हुई है। घरो , दुकानों मे बढ़ती डक़ैती , मोटर साइकिलों की चोरी जैसी आए दिन घटने वाली अपराधिक घटनाएं अपराधियों के दुःसाहस को दर्शाती हैं। खुले आम सड़कों पर सोड़ा गाड़ियों पर गैर कानुनी ढंग से शराब भांग नशीले पदार्थों  की विक्री की जा रही है। सट्टे,  पत्ते, गांजा का अवैध व्यवसाय पुलिस के आर्शीवाद से बड़े पैमाने पर शुरू होने का आरोप  विधायक  ने लगाया है। जयहिंद महाविद्यालय , साक्री रोड , देवपुर परिसर में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं की ओर पुलिस का ध्यान न होने के कारण शहर में महिलाओं के सुरक्षित न होने की बात पत्रकार परिषद में गोटे ने कही है। उन्होंने पुलिस अधिक्षक चैतन्य एस से कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की और कहा कि जबावदेह , पारदर्शी तथा कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था पर नियत्रंण करें। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग पत्रकार परिषद में विधायक अनिल गोटे ने पुलिस प्रशासन से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version