डिस्पेंसरी चलने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर पर मारा गया छापा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​​डिस्पेंसरी चलने की शिकायत पर मेडिकल स्टोर पर मारा गया छापा | New India Times
उत्तर प्रदेश के जनपल लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के बबौरी स्थित रेशमा सिद्दीकी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया जहाँ मेडिकल स्टोर पर डिस्पेंसरी चलती हुई मिली। मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा बताया गया कि स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस रहता है जो मोहम्मदी के गुप्ता मेडिकल स्टोर पर मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह मेडिकल स्टोर पर ग्लूकोज का पैकेट खरीदने गया तो ग्राहक ने उसकी रसीद मांगी जिसको देने से संचालक ने मना कर दिया। वहीं मेडिकल स्टोर पर एक डिस्पेंसरी चलते मिली तथा कुछ मरीज दवाई लेते हुए मिले। जब इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से लिखित रूप में की गई तो उन्होंने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक को एक टीम बनाकर मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टर की जांच करने को कहा।

 मौके पर पहुंची टीम में नायब तहसीलदार ओपी मिश्रा और स्वास्थ विभाग से डॉ आशुतोष शुक्ला बबौरी में स्थिति रेशमा मेडिकल स्टोर पर पहुंचे जहां उन्होंने बारीकी से मेडिकल स्टोर की जांच की जिसमें उन्होंने कई ऐसी दवाइयां जो सामान्य तौर पर खुले में रखना प्रतिबंधित है तथा कुछ ऐसी दवाइयां टीम अपने साथ लेकर आई जिससे दाल में कुछ काला होने की संभावना पूरी तरह व्यक्त की जा रही है। वही मरीज भर्ती करने तथा झोलाछाप डॉक्टर की भी पुष्टि हुई है।

मोहम्मदी नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार है, वहीं मेडिकल स्टोर पर जो दवाइयां प्रतिबंधित हैं वह भी बेरोक टोक बेची जाती हैं। 

इस संबंध में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया हमारी टीम ने मेडिकल स्टोर सहित अन्य की जांच की है, जिसकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को शीघ्र सौंपी जाएगी। 

मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा बताया गया है कि हमारे पास जो स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस रहता है जो मोहम्मदी के गुप्ता मेडिकल स्टोर पर मौजूद है। 

 उप जिलाधिकारी बी डी वर्मा ने बताया जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि बहुत से ऐसे मेडिकल स्टोर मेडिकल ठेकेदारों की आड़ में चल रहे हैं जिनका कोई लाइसेंस नहीं है और वह उस की आड़ में निजी प्रैक्टिस कर आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जिस कारण आम जनता का स्वस्थ्य खतरे में देखने को मिलता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version