शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
बेटी रक्षा मंच ग्वालियर द्वारा 6 साल की मासूम बच्ची के साथ में दुराचार करने व उसकी हत्या करने वाले आरोपी को तुरंत पकड़ने की जो कार्यवाही की गई उसके लिए आज बेटी रक्षा मंच संस्था द्वारा ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवनीत भसीन का सम्मान किया गया।
संस्था के जिम्मेदारों ने SP साहब से निवेदन किया कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए कई सुझाव भी दिए। उन्होंने बेटी रक्षा मंच के कार्यों की सराहना की और सुझावों को मानते हुए महिलाओं और बेटियों को जागृत रहने के लिए संदेश दिया।
