कर्ज ने ली एक और किसान की जान, कर्ज से परेशान किसान ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​
कर्ज ने ली एक और किसान की जान, कर्ज से परेशान किसान ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या | New India Times
हरदा जिले के खिरकिया ब्लाक के गांव डेडगांव में मंगलवार को एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार डेडगांव निवासी सूरज पिता धिरया (70) ग्राम मेें ही स्थित खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। छीपाबड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकला और मौके का पंचनामा बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि कर्ज के चलते मृतक विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था,  इसी के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया होगा। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। छीपाबड़ टीआई सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने बताया किसान सोमवार से ही घर से लापता था। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से वह मानसिक रूप से परेशान था। वह कुएं में गिरने से मौत होना पाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version