मोहम्मदी नगर में नगरपालिका प्रशासन की खुली पोल, गंदगी से बजबजा रही हैं नालियां, स्वच्छ भारत अभियान को नगरपालिका शासन प्रशासन दिखा रहा है ठेंगा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​मोहम्मदी नगर में नगरपालिका प्रशासन की खुली पोल, गंदगी से बजबजा रही हैं नालियां, स्वच्छ भारत अभियान को नगरपालिका शासन प्रशासन दिखा रहा है ठेंगा | New India Timesतहसील मोहम्मदी में स्वच्छ भारत अभियान का सपना कैसे पूरा होगा जब नगर में नालियों की सफाई न होने के कारण जगह जगह पर जल भराव है व गंदगी फैली हुई है जिससे गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है जिम्मेदार सफाई कराना उचित नहीं समझते है जबकि सफाई के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है। मोहम्मदी के सभी नाले गंदगी से लबालब भरे हुए हैं पहली ही बरसात में हर साल की तरह इस वर्ष भी नगरपालिका की पोल खुल रही है फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। कई सालों से पानी निकास नालों की समस्या बनी हुई है फिर क्या वैसे ही मोहम्मदी में जलभराव मेन मार्केट में होता नजर आएगा या फिर बरसात के बाद पानी निकास की  व्यवस्था की जाएगी। हर वर्ष खानापूर्ति करके नालों की सफाई की जाती है और जमकर घपलेबाजी भी होती है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता है।​मोहम्मदी नगर में नगरपालिका प्रशासन की खुली पोल, गंदगी से बजबजा रही हैं नालियां, स्वच्छ भारत अभियान को नगरपालिका शासन प्रशासन दिखा रहा है ठेंगा | New India Times नगरपालिका के नालों पर बने मकान क्या यह अतिक्रमण मुक्त हो पाएगा या नहीं कोई वोट को लेकर बुराई नहीं लेना चाहता तो कोई अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान इसीलिए लबालब भरे रहते हैं नाले नहीं हो पा रही है सफाई। आइए आपको कुछ दृश्य मोहम्मदी नगरपालिका के नालों का हाल दिखाते हैं।जहां खुलेआम स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version