अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूरे प्रदेश से आये हुये साधू संत मठ मंदिरों के प्रबंधक से कलेक्टर को हटा कर सरकारीकरण रोका जाये ,मठ मंदिरों के संबन्ध में सरकार द्वारा लाये जा रहे विधयक को निरस्त किया जाये ,मंदिरों की भूमि पर किये गये अतिक्रमण हटाये जायें ,मंदिरों की कृषि भूमि की नीलामी पर रोक लगायी जाये जैसी मांगो को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर के पास बीच सड़क पर साधू संतों को तपस्सया करते हुये देख कर लोग हैरान रह गये। संतों ने आरोप लगाया है कि अपनी मांगो को पूरा कराने के लिये हम लोग कई बार सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिल चुके हैं लेकिन हमें सिर्फ आश्वासन दे कर टाल दिया गया। अगर बुधवार की शाम तक हमारी मांगे पूरी नहीं की गयी तो यहाँ से साधू व पुजारी वाहनों का काफिला तैयार कर रथ यात्रा के रूप में उत्तर प्रदेश जायेंगे और वहाँ हो रहे चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।
