उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान का सपना कैसे पूरा होगा जब जिम्मेदार ही बैठे हैं खामोश??? | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान का सपना कैसे पूरा होगा जब जिम्मेदार ही बैठे हैं खामोश??? | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान का सपना कैसे पूरा होगा, जब जिम्मेदार ही खामोश बैठे हैं। लखीमपुर शहर से सटे ग्राम सलेमपुर कोन की ग्राम पंचायत के मोहल्ला गोविंद नगर कालोनी में नालियों की सफाई न होने के कारण जगह जगह पर जल भराव है व गंदगी फैली हुई है। जिससे गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। खास बात यह है कि जहाँ एक तरफ मस्जिद व दूसरी गली में सी बी सिंह स्कूल है तब भी जिम्मेदार सफाई कराना उचित नहीं समझते है। जबकि सफाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जाती हैं। यह हाल आज से नहीं बल्कि लगभग 3 साल से ऐसे ही है। बरसात के दिनों में घुटनों तक पानी भर जाता है।जिससे ग्रामीणों को तथा आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यह समस्या केवल सलेमपुर कोन की ही नहीं है, बल्कि जिले में बहुत से ऐसे गांव हैं जहां जगह जगह कूड़ा कचरा लगा हुआ है और नालियां भी टूटी व गन्दे पानी से भरी पड़ी हैं लेकिन ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक स्तर के अधिकारी कानों में तेल डालकर कुम्भकर्णी नींद में सो रहे है। उनको इन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। क्या इसी तरह से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का स्वच्छता अभियान सफल होगा? क्या रात्रि चौपाल लगाकर गरीबों की समस्याओं का निवारण हो सकता है???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version