संदीप शुक्ला, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड जिले में 12 फरवरी को हुए होमगार्ड सैनिक राजेंद्र यादव की हत्या के मामले में देहात थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी दबोहा मोड़ से की गई है।
विगत 12 फरवरी को जमीन विवाद और वर्चस्व को लेकर होमगार्ड सैनिक राजेंद्र यादव की उसवक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह ड्यूटी के लिए घर से जा रहे था। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को ग्वालियर रोड पर दबोहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले के खुलासे की उम्मीद है।
