गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा साउथ एशिया कॉन्क्लेव फॉर बेटर सोसायटी एंड नेशनल अवार्ड सेरेमनी आयाम 2018 का हुआ आयोजन  | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा साउथ एशिया कॉन्क्लेव फॉर बेटर सोसायटी एंड नेशनल अवार्ड सेरेमनी आयाम 2018 का हुआ आयोजन  | New India Times​गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा साउथ एशिया कॉन्क्लेव फॉर बेटर सोसाइटी एंड नेशनल अवार्ड सेरेमनी आयाम 2018 का आयोजन होटल रॉयल इन ग्वालियर में किया गया। उक्त आयोजन में विस्तृत विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री अशोक गोयल पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला अपराध ग्वालियर तथा संस्था से जुड़े पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता तथा आगरा, दिल्ली, लखनऊ, पंतनगर एवं नेपाल से भी अतिथि उपस्थित हुए।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री प्रकाश निमरा जय गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर श्री अशोक गोयल पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला अपराध ग्वालियर द्वारा व्याख्यान दिया गया तथा उपस्थित करीब 200 महिलाओं, बालिकाओं तथा पुरुषों को महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराध तथा अपराध से बचाव एवं की जाने वाली कार्यवाही तथा असामाजिक तत्वों से बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरुक किया गया, साथ ही महिलाओं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं बालिकाओं पर अपराध घटित होने पर तत्काल सूचना देने हेतु राज्य महिला हेल्पलाइन के दूरभाष नंबर 1090 एवं डायल 100 व CM हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित महिला पुरुषों द्वारा जिज्ञासावश छोटे प्रश्न पूछे जाने पर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। राज्य महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के प्रचार प्रसार हेतु तैयार शुदा पंपलेट वितरित कराई गई तथा पंपलेट चस्पा कराई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version