कलेक्टर ने बीसी में दिए गए निर्देशों पर अमल करने की दिशा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश  | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

कलेक्टर ने बीसी में दिए गए निर्देशों पर अमल करने की दिशा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश  | New India Times​कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधाएं हितग्राहियों को पहुंचाने की पहल की जायेगी। कलेक्टर ने बीसी में दिए गए निर्देशों पर अमल करने की दिशा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता द्वारा जारी निर्देशों में कहा है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गर्भवती महिला को प्रसव से पहले 4 हजार रूपए और प्रसव के बाद 12 हजार रूपए देने की सुविधा प्रदान की है। इसीप्रकार 18-60 वर्ष की आयु में मृत्यु पर 2 लाख रूपए का प्रावधान किया है। स्थाई अपंगता पर 2 लाख और आंशिक स्थाई अपंगता पर 1 लाख रूपए की सुविधा संबंधित हितग्राही को प्रदान करने की व्यवस्था दी गई है। अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रूपए नगद भुगतान का प्रावधान संबल योजना में किया गया है। गंभीर बीमारी का इलाज निःशुल्क करने की सुविधा दी गई है। बच्चों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने का प्रावधान संबल योजना में किया गया हैं 

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि रोजगार की दिशा में प्रशिक्षण और ऋण सुविधा के अलावा लघु अवधि प्रशिक्षण केन्द्र एवं ई-रिक्शा और ई-लोडर के लिए अनुदान का प्रावधान योजना में किया गया है। इसीप्रकार आवास के अन्तर्गत हर श्रमिक को मकान की जमीन का हक और आवास बनाने की सुविधा दी गई है। कच्चे मकान वालो को पक्का मकान बनाने के लिए राशि देने की व्यवस्था योजना में की गई है। संबल योजना में 1 किलो वाट बिजली तक उपयोग करने के लिए 200 रूपए मासिक फ्लेट दर पर बिजली देने की व्यवस्था दी गई है। 

    शिक्षा विभाग के अन्तर्गत बेटी-बेटियों को पहली से पीएचडी तक निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया गया हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था दी गई है। श्रमोदय विद्यालय की स्थापना का प्रावधान संबल योजना में किया गया है। चरणपादुका अभियान के अन्तर्गत तेंदुपत्ता संग्राहण को निःशुल्क जूता, चप्पल, पानी पीने की बोतल और साडी प्रदान करने की व्यवस्था योजना में की गई है। तेदुपत्ता संग्रहण के लिए 2 हजार रूपए प्रति बोरा एवं तेदुपत्ता संग्रहणको को बोनस की राशि में वृद्वि का प्रावधान किया गया है। कलेक्टर ने संबंधित विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version