देश प्रदेश की 51 प्रतिभाएं जयपुर में होंगी राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से सम्मानित | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर,NIT; 

देश प्रदेश की 51 प्रतिभाएं जयपुर में होंगी राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से सम्मानित | New India Times​प्रदेश की राजधानी ग़ुलाबी नगरी जयपुर के चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स सभागार में 21 जून 2018 को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 का भव्य आयोजन होगा।

महात्मा फुले ब्रिगेड एवं सावित्री बाई राष्ट्रीय जागृति मंच की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की प्रथम महिला शिक्षीका सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिब फुले को समर्पित एक राष्ट्रीय स्तर का समाम्न समारोह का आयोजन 21 जून को चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स सभागार जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।

 समारोह में देश प्रदेश की 51 उन महिला शख्सियतो को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा जिन्होंने शिक्षा, साहित्य, कला, समाज सेवा, राजनीती और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदत्त की है और नारी शक्ति के रुप में अपनी पहचान बनाई है उन 51 शक्तियों को इस समारोह में सम्मानित किया जायेगा ।

   राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज़ , मुख्य वक्ता राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती लाड़ कुमारी जैन , समारोह अध्यक्षा पूर्व जस्टिस श्रीमती सुशीला नागर , समाज सेवी मोती बाबा फालना , दिल्ली से राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपूर चीफ़ वार्डन सिविल डिफेंस , समाज सेवी एवं कच्ची बस्ती प्रकोस्ठ कांग्रेस के महा सचिव डॉ पी.के. सरीन बीकानेर सहित कई वरिष्ठ हस्तियां इन देश प्रदेश से आई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से नवाजेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version