ग्वालियर किले पर मुफ्त वाई फाई सुविधा का हो रहा है दुरूपयोग | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT;​
ग्वालियर किले पर मुफ्त वाई फाई सुविधा का हो रहा है दुरूपयोग | New India Timesदेश भर में पर्यटकों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय धरोहरों और ऐतिहासिक स्थानों पर वाई-फाई लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर किला भी वाई-फाई युक्त हो गया था लेकिन पर्यटकों के लिये दी जा रही ये मुफ्त सुविधा अब दुविधा बनती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मुफ्त इंटरनेट का उपयोग देश विदेश से आए पर्यटक कम रहे हैं जबकि किला के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले स्कूल-कॉलेज के छात्र वाई-फाई का उपयोग अश्लील साइट्स और फिल्मों को डाउनलोड करने में कर रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों ने इस बारे अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वे किस किस को रोकेंगे।

बता दें कि मुफ्त वाई फाई की सुविधा मिलने के बाद उम्मीद थी कि किले पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बढेगी इसलिए यह सुविधा बनाई गई थी लेकिन इसका लाभ पर्यटक कम और स्थानीय लोग ज्यादा उठा रहे हैं।अभी एक दिन में 300 mb डेटा दिया जा रहा है। दुरुपयोग के कारण पर्यटकों की डेटा स्पीड कम हो जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version