भाजपा द्वारा प्राचीन सूर्य कुण्ड हरगांव पर सम्पन्न हुआ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम | New India Times

हाशिम अंसारी/राकेश पांडेय,हरगांव/सीतापुर (यूपी), NIT; ​भाजपा द्वारा प्राचीन सूर्य कुण्ड हरगांव पर सम्पन्न हुआ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम | New India Timesकेंद्र व प्रदेश सरकार की मंशानुरूप अठारह वर्ष पूर्ण कर चुके प्रत्येक बालक को मतदान रुपी महामेला में सम्मिलित करने के उद्देश्य से प्राचीन सूर्य कुण्ड तीर्थ पर पं0 शेष दत्त शुक्ल की अध्यक्षता में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।

 इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विनोद मिश्र मुख्य अतिथि के रुप में तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही उपस्थित रहे । किन्ही कारणों के चलते क्षेत्रीय सांसद रेखाअरुण वर्मा जिन्हें विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित होना था , उपस्थित नहीं हुई। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विनोद मिश्र , विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ल, मुंशीलाल वर्मा, महेन्द्र अवस्थी, पं0 विजय कुमार मिश्र,प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा,अवनीश सिंह, भाजपा मंत्री प्रेम कुमारी भार्गव भाजपा महिला उपाध्यक्ष सावित्री सैनी मंचासीन रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आये विनोद मिश्र का क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही, विजय कुमार मिश्र, बृजेन्द्र शुक्ल, शुभम बाजपेयी, सुनील मिश्र बब्बू ,कमलेश वर्मा अवनीश सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । भाजपा के मण्डल महामंत्री संजय दीक्षित ने माल्यार्पण कर विशिष्ट अतिथि सुरेश राही का स्वागत किया।​भाजपा द्वारा प्राचीन सूर्य कुण्ड हरगांव पर सम्पन्न हुआ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम | New India Timesस्वागत कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि विनोद मिश्र, विशिष्ट अतिथि सुरेश राही द्वारा मानवता के पुजारी पं0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री उदित बाजपेयी ने किया।

 विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे युग पुरुष आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्ग निर्देशन में देश व योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अपनी निजी समस्या को भूलकर जनहित कारी समस्याओं को उठाकर उनका निराकरण कराना चाहिये जिससे पुन: बहुमत की सरकार बन सके।

      मुख्य अतिथि विनोद मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा ,कि भा ज पा सरकार विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर प्रदेश का प्रत्येक गांव बिजली से रोशन होगा। पूर्व की सरकारों में गैस की कालाबाजारी हुआ करती थी आज एक फोन काल पर गैस आपके दरवाजे पर मौजूद है। प्रत्येक गांव लिंक रोड से जुडेंगे। देश को मोदी की सख्त आवश्यकता है क्योकि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान बढा है सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होंने बूथ स्तरीय कार्य कर्ताओं का आवाह्वन किया कि वह प्रत्येक मतदाता सूची को देख लें उस मतदाता सूची में यदि कोई नाम छूटा हो तो उसे जुडवाने के साथ साथ अठारह साल की आयु पूरी कर चुके किशोर/किशोरियों को प्रेरित कर उनके नाम बढलायें। यदि उनके इस मिशन में कोई रोडा बने तो उसकी शिकायत अपने संगठन में करे अपने विधायक से करें जो आपकी शिकायत का निस्तारण करेंगे।

इस कार्यक्रम में सालिक राम अवस्थी सहित क्षेत्र के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     इस कार्यक्रम के अध्यक्ष पं0शेषदत्त शुक्ल ने क्षेत्रीय विधायक से ग्राम स्तरीय / बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाये रखने की अपील करते हुये सूक्ष्म जलपान/ लंच पैकेट का वितरण करा कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

By nit

Exit mobile version