फर्जी दस्तावेज बना कर लाखों रूपये की हेराफेरी करने वाले सरपंच और सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की कलेक्टर ने दिये आदेश | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​फर्जी दस्तावेज बना कर लाखों रूपये की हेराफेरी करने वाले सरपंच और सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की कलेक्टर ने दिये आदेश | New India Timesकलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। ​फर्जी दस्तावेज बना कर लाखों रूपये की हेराफेरी करने वाले सरपंच और सचिव के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की कलेक्टर ने दिये आदेश | New India Timesजन सुनवाई में आए औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम नीलगढ़ निवासी कृषक श्री संतराम, मेघराज, चेन सिंह तथा गोपाल सिंह सहित अन्य कृषकों ने कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे को आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत डुगरिया के सरपंच एवं सचिव ने हेराफेरी कर कृषि भूमि समतलीकरण के लिए हमारे नाम से राशि निकाल ली है। कृषकों ने बताया कि ग्राम पंचायत के सरंपच एवं सचिव ने हम लोगों के नाम से कृषि भूमि पर समतलीकरण के वास्ते फर्जी पेपर बना कर प्रत्येक कृषक के नाम से लगभग 40 हजार रूपए आहरण किए हैं। कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने औबेदुल्लागंज जनपद सीईओ को इस संबंध में शीघ्र जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version