मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
निलोणा और चापडोह फिल्टर प्लांट से पानी शुध्द कर नल द्वारा तुरंत पानी वितरीत करने तथा जल किल्लत दौरान गत 6 माह का पानी वितरण का बील माफ करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी तथा शहर महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने गुरूवार 14 जून की सुबह 11 बजे अनशन किया गया।
जनवरी-फरवरी माह में निळोना, चापडोह धरण में पानी उपलब्ध था और यवतमाल को पानी वितरित किया रहा था। राजकीय दबाव के चलते जनता की समस्याएं बढाए जाने का आरोप कांग्रेस की ओर से लगाया गया है। इस का निषेध करने और यवतमाल वासियों को तुरंत निळोना, चापडोह धरण से पानी आपूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर अनशन किया गया। इस आंदोलन में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी समेत नगर पालिका सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर बाळासाहेब मांगुळकर, बाबाबासाहेब गाडे, कांग्रेस शहराध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, महिला शहराध्यक्ष उषा दिवटे, युथ जिल्हा कांग्रेस रितेश भरूट, नगरसेवक जावेद अन्सारी, वैशाली सवाई, अनिल देशमुख, छोटू पावडे, सलीम शहा, शहजाद शहा, दर्शना इंगोले, शब्बीर खान, मोहसीन खान, पल्लवी रामटेके, नसीमा बानो, दिनेश गोगरकर, अजय किन्हीकर, गोकुल कोकेवार, अरूण ठाकुर, प्राजक्ता तेलगोटे, दत्ता हाडके, उमेश इंगळे, घनशाम अत्रे, डॉ.बीपीन चौधरी, कृष्णा पुसनाके, विक्की राउत, बाळु काळे, लखन शेंद्रे, राजु बोडखे, शैलेश सिकची, संदीप कोचर, अरूण बोरकर, संतोष सहारे, सुधीर उके, सागर माहुरकर, अरविंद चव्हाण, मंदा चव्हाण, मंदा लभाणे, अरूण राउत, रितेश भरूट, रविंद्र निशाणे, मुकेश देशभ्रतार,डॉ.अनिकेत तेलगोटे आदी उपस्थित थे।
