कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;
8 जून को महाराष्ट्र में 10 कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन घोषित किये गए हैं जिसमें खामगांव की सहेरिश रीबा सैय्यद मुजम्मिल ने 99 प्रतिशत अंक लेकर इतिहास रच दिया है।
बुलढाणा जिले के खामगांव शहर स्थित अंजुमन उर्दू हाईस्कूल की कक्षा 10 की छात्रा सहेरिश रीबा सैय्यद मुजम्मिल ने 500 में से 492 तथा 3 अंक ग्रेस के इस प्रकार कुल 495 अंक हासिल किये हैं जिस का प्रतिशत 99 है। रीबा को गणित में शत प्रतिशत, उर्दू में 100 में से 99 , मराठी-हिंदी में 96, विज्ञान में 94, समाज शास्त्र में 98 और इंग्लिश में 94 नम्बर मिले हैं। रीबा के पिता सैय्यद मुजम्मिल पेशे से शिक्षक हैं।
