गुलज़ार अहमद,मैनपुरी (यूपी), NIT;
उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने चौपाल कार्यक्रम के अन्तर्गत मैनपुरी जिला में पहुंचे। वह सबसे पहले पुलिस-लाइन स्थित बनाये गए हैलीपेड पर उतरे, जहां से वह सीधे मैनपुरी की भोगांव विधानसभा के ग्राम ललूपुरा स्थित अपने ग्राम चौपाल के कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललूपुरा गांव में चौपाल लगा कर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया और लोगों की समस्याओं को सुना। योगी जी ने अपने चौपाल कार्यक्रम में किसानों की ऋण-माफी की जानकारी खुद जनता से संवाद कर ली। इसके बाद एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण करने के आदेश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों की प्रत्येक समस्या को सुना।
साहब ! प्रधान, सेक्रेटरी व वीडियो मांग रहे हैं 30 हजार की रिश्वत
चौपाल कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और बीडीओ पर 30000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उसने यह आरोप लगाया कि इन सभी ने मुझसे 30000 रुपये की मांग की और जब मैं इनकी मांग पूरी न कर सकी तो आज तक आवास पाने में सफल नहीं हुई। उसने कहा कि मेरा तीन बार आवास निरस्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने इस बात पर महिला को आवास दिलाये जाने का आश्वासन दिया।
पुलिस ने मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचने दीं समस्याएं
वहाँ मौजूद कुछ जनता ने आरोप लगाया है की उन्हें उनकी समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने नहीं दिया गया। एक महिला अपनी समस्या को लेजर मुख्यमंत्री के चौपाल में पहुंची थी लेकिन उस महिला को तो अन्दर जाने ही नहीं दिया गया। उसका कहना था कि मेरे मकान पर सालों से पानी भर रहा है, मैं कई बार अधिकारियों से मिली लेकिन आज तक मेरी समस्या को किसी ने नहीं सुना और आज एक उम्मीद जगी थी लेकिन वो उम्मीद भी टूट गयी। वहीं दूसरी महिला ने जो कि अपने घर पर कब्जा किये जाने की शिकायत को लेकर आई थी लेकिन वो भी मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाई। मुख्यमंत्री की चौपाल में अंदर जाने वालों को किसी प्रकार का प्रार्थना पत्र नहीं ले जाने दिया गया, जिसे लेकर जनता में रोष व्याप्त रहा।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमन्त्री के दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के चाक-चौबन्द इंतजामात किये गए थे। मुख्यमंत्री के जिले में रहने तक जिले की सभी सीमाएं पर उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अपने पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस दौरान एक महिला मिलने के इंतजार में बेहोश भी हो गयी।
