बगचन गांव में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​​बगचन गांव में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के ब्लॉक कुम्भी क्षेत्र में ग्राम स्वराज अभियान के तहत ममरी सेक्टर के ग्रा० पंचायत परेली के बगचन गांव में रात्रि चौपाल कर स्थानीय लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस योजना, ऋण मोचन, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। ​बगचन गांव में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन | New India Timesकार्यक्रम संचालन परेली ग्राम प्रधान विजेन्द्र पटेल व कार्यक्रम अध्यक्षता नत्थू लाल वर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता ईश्वरदीन वर्मा, डा० राम सिंह वर्मा, गोला देहात मण्डल महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव, भाजयुमो गोला देहात मण्डल अध्यक्ष अनुज वर्मा , बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार अर्कवंशी , राजीव कुमार , राम प्रताप , छैल बिहारी , अमित वर्मा (बिंदु) , राजस्व निरीक्षक, लेखपाल रामबाबू यादव , इंस्पेक्टर हैदराबाद रामचन्द्र यादव , सफाई कर्मी विमल कुमार , गुरु प्रसाद , शिव सागर योगेश वर्मा , पुलकित , नितिन वर्मा , मेवाराम जी, अमित , मोहित पटेल , रामकिशोर राजीव वर्मा , प्रमोद वर्मा , अहिबरन सिंह सैकड़ों ग्रा० पंचायत वासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version