भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT;
प्रदेश में सम्पूर्ण शराब बंदी आन्दोलन के प्रणेता और सम्पूर्ण शराब बंदी के लिए शहीद हुए पूर्व विधायक श्री गुरुशरण छाबडा जी की 71 वीं जयंती पुरे प्रदेश में मनाई जाएगी।
सम्पूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी सगठंन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम अंकुर छाबडा ने बताया की शहीद श्री गुरुशरण जी छाबडा की 9 जून को 71 वी जयंती है और उनकी जयंती जस्टिस फॉर छाबडा जी सगठंन की सम्पूर्ण जिला शाखाओ द्वारा जिला मुख्यालयो पर मनाई जाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे वही कई सामाजिक सगठंन भी जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वही जयपुर में भी जस्टिस फॉर छाबडा जी सगठंन द्वारा छाबडा साहब की 71 वी जयन्ती नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाई जाएगी इस अवसर पर जस्टिस फॉर छाबडा जी प्रदेश टीम के सदस्य शामिल रहेंगे ।
जस्टिस फॉर छाबडा जी सगठंन के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित ने बताया की पुरे प्रदेश में छाबडा जी के शराब बंदी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए युवा संकल्पित है और उनकी 71 वी जयंती पर सरकार से मांग करते है की प्रदेश को जल्द से जल्द शराब मुक्त करे जो छाबडा साहब को सच्ची श्रद्धाजंली होगी।
