मप्र विधानसभा चुनाव-2018:  दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करेगें: राहुल गांधी | New India Times

पवन परूथी/ गुलशन परूथी, मंदसौर (मप्र), NIT; ​​​​मप्र विधानसभा चुनाव-2018:  दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करेगें: राहुल गांधी | New India Timesकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर से बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी उसके दस दिन के अन्दर किसानों का कर्जा माफ होगा। राज्य में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है और ऐसे राहुल की इस रैली को चुनावी बिगुल की तरह देखा जा रहा है।

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई गोलीबारी की पहली बरसी पर पिपलियामंडी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी की राज्य सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि इन सरकारों के दिलों में किसानों के लिए कोई जगह नहीं है। राहुल ने कहा, ‘केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा की मौजूदा सरकारों के लिए देश के उद्योगपतियों का तो महत्व है, मगर करोड़ों किसानों का उनके लिए कोई महत्व नहीं है।मप्र विधानसभा चुनाव-2018:  दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करेगें: राहुल गांधी | New India Timesराहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने मंदसौर में किसानों पर गोली चलाई है। उन पर मामले दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने मंदसौर में पिछले साल पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पिछले साल आज ही के दिन पिपलिया मंडी में फायरिंग हुई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version