संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
थाना क्षेत्र गोला का मंदिर पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सड़क पर सोता हुआ एक परिवार मिला, जिससे पुलिस ने पूछा कि सडक पर इतनी रात में क्यों सो रहे हो? इस पर महिला व बच्चे ने बताया कि हमारा ठेला है और सामने ही झोपड़ी बना रखी है। रात में अत्याधिक गर्मी के कारण सड़क पर सोने को मजबूर हैं। पुलिसकर्मियों के मन में मां बेटे की बात बैठ गई और उन्होंने आपसी सहयोग से इस परिवार को कूलर भेंट कर कहा कि अब अंदर सोइये। ऐसे पुलिसकर्मियों की इस मानवता भरी पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।
जहां पुलिस को क्रूर और निर्दयी कहा जाता है ऐसे में जिन पुलिसकर्मियों ने यह काम कर दिखाया है वह तारीफ के काबिल ही नहीं बल्कि मानवता के पटल पर एक छाप है, इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। पुलिस महकमे को भी ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना चाहिए ताकि उनकी प्रेरणा से आगे भी ऐसे कार्य करने वाले तैयार हों।
