आर्ट ऑफ डेजल डांस प्रतियोगिता का सेमीफ़ाइनल राउंड सम्पन्न;  प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखारना और उनकी प्रतिभा को दुनियां के सामने लाना ही साकार का सपना: "राज बाईसा" व निशा पारीक | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT;  ​आर्ट ऑफ डेजल डांस प्रतियोगिता का सेमीफ़ाइनल राउंड सम्पन्न;  प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखारना और उनकी प्रतिभा को दुनियां के सामने लाना ही साकार का सपना: "राज बाईसा" व निशा पारीक | New India Times​साकार महिला समिति जयपुर द्वारा आयोजित आर्ट ऑफ डेजल प्रतियोगिता का सेमीफ़ाइनल राउंड अग्रवाल कॉलेज सभागार में सम्प्पन हुआ।

अपने देश प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं , खासकर अपने रंग रंगीले राजस्थान में एक से बढ़कर एक प्रतिभा मौजूद हैं, आवश्यकता है तो उचित मंच की और प्रोत्साहन की, यह बात एनआईटी संवाददाता से बात करते हुए समाज सेवी श्रीमती राज कवंर राठौड़ और निशा पारीक ने कही।

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य और विचारों के साथ प्रदेश की राजधानी ग़ुलाबी नगरी में देश की अग्रणी संस्था साकार महिला विकास समिति एवं आर डी फाइनेश जयपुर द्वारा प्रतिभाओं को उचित मंच देने के उद्देश्य से आर्ट ऑफ डेजल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन श्रखला के तहत अब तक कई ऑडिशन पुरे किये जा चुके हैं। आज सेमी फ़ाइनल राउंड अग्रवाल कॉलेज सभागार में हुआ जिसमें बालिकाओं के साथ महिलाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कें रूप में डॉ अर्चना शर्मा , राधेश्याम गुप्ता व राज शर्मा मौजूद रहे साथ ही डांस ग्रुप मैक्स, प्रिंस एवं सिमरन ने निर्णायक की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया।​आर्ट ऑफ डेजल डांस प्रतियोगिता का सेमीफ़ाइनल राउंड सम्पन्न;  प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखारना और उनकी प्रतिभा को दुनियां के सामने लाना ही साकार का सपना: "राज बाईसा" व निशा पारीक | New India Timesसाकार महिला सशक्तिकरण समूह की निशा पारीक और राज कवंर राठौड़ “राज बाईसा” ने बताया की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को निखारना और साकार करना है, यह सपना साकार होता जा रहा है जिसके लिए टीम कें सभी सदस्य देव शर्मा , घनश्याम मुलानी , मीताली हंसराजनी , तपन शर्मा, चेतन शर्मा , नूपूर बधाई की हकदार हैं।

साकार महिला समिति द्वारा आयोजित आर्ट ऑफ डेजल में विनर प्रतियोगिताओं को मुंबई में आयोजित होने वाले रियल्टी शौ में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा और आगामी 8 जून को आयोजित होने वाले समारोह में प्रतिभाओं को पुरुष्कार से नवाजा जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version