वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में आज ज्येष्ठ के बड़े मंगल पर अर्कवंशी युवा एकता मंच के पदाधिकारियों के द्वारा शर्बत सेवा का आयोजन हनुमान मंदिर लखीमपुर रोड कुम्भी में किया गया। जिसमें राहगीरों, मजदूरों व किसानों को निःस्वार्थ भाव से शरबत पिलाया गया। जिसका आयोजन जितेंद्र सिंह अर्कवंशी सचिव अर्कवंशी युवा एकता मंच ने किया। वाहन चालकों व राहगीरों ने ठंडा शरबत पीकर भीषण गर्मी में राहत महसूस की।
कार्यक्रम में अर्कवंशी युवा एकता मंच के अध्यक्ष आनंद कुमार अर्कवंशी, मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह, अनुज अर्कवंशी जिला उपाध्यक्ष खीरी ,राहुल अर्कवंशी जिला सचिव खीरी, विनय अर्कवंशी, अभिषेक अर्कवंशी , शिवम ,संदीप अर्कवंशी, अजय अर्कवंशी व युवा एकता मंच के पदाधिकारी व सदस्य व अन्य तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
