जनपद में पत्रकारों पर पुलिस द्वारा अवैध तरीक़े से की गई कार्यवाही के खिलाफ पत्रकारों ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​जनपद में पत्रकारों पर पुलिस द्वारा अवैध तरीक़े से की गई कार्यवाही के खिलाफ पत्रकारों ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में पत्रकारों पर पुलिस द्वारा अवैध तरीके से की जा रही कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार एन के मिश्रा, बी के सिंह, आमिर रजा, पम्मी जे पी मिश्रा, बुद्धेश पांडेय अभिषेक वर्मा विशाल भारद्वाज हिमान्शु श्रीवास्तव सुनहरा और अन्य पत्रकारों के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक खीरी से मिलने पहुंचा। पुलिस अधीक्षक खीरी के ना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने पत्रकारों से ज्ञापन लिया और पत्रकार बंधुओं को आश्वस्त किया कि यदि ऐसी घटना में पत्रकारों के संग अनावश्यक रूप से किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत करा कर मैं आश्वासन देता हूं कि यदि किसी पत्रकार बंधु के खिलाफ कोई भी शिकायत आती है तो उसकी जांच कराकर यदि जांच में दोषी पाया जाता है तो तभी कोई कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आप लोगों ने शिकायत की है उनकी जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version