मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
गत दिनों बुरहानपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में अचानक आए आँधी तूफान एवं वर्षा से लगभग 9 ग्रामों में भयंकर नुकसान होने के समाचार हैं। जानकारी के अनुसार किसानों की लाखों रुपये की केली का नुकसान होना बताया गया है। इस नुकसान की जानकारी मिलते ही सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने तत्काल जिले के कलेक्टर को मोबाइल पर चर्चा कर तकाल निरीक्षण के निर्देश दिए थे,उसके उपरांत शासकीय अमले ने निरीक्षण कर सर्वे किया।आज रविवार को सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने स्वयं ग्राम नसीराबाद में जाकर किसानों के नुकसान का जाएज़ा लिया एवं किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वह मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से इस नुकसान के संबंध में बात करेंगे।
