अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

लगभग 40 एकड सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के आतंक से गरीब ग्रामीण परेशान, गरीबों की जमीन पर भी है भूमाफियाओं की बुरी नजर, गुर्गों के द्वारा धमकाने का सिलसिला जारी | New India Times​झाँसी जिला के दिगरा ग्राम के निवासी ख़ौफ़ के साए में जीने को मजबूर हैं वहज है भूमाफियाओं का आतंक। बताया जाता है कि यह माफिया लगभग 40 एकड सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसकी मिट्टी इत्यादि धडल्ले से बेच कर मोटी रकम कमा चुके हैं और अब इनकी नजर उस गांव के गरीबों की जमीन पर है जिसे हथियाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।​लगभग 40 एकड सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के आतंक से गरीब ग्रामीण परेशान, गरीबों की जमीन पर भी है भूमाफियाओं की बुरी नजर, गुर्गों के द्वारा धमकाने का सिलसिला जारी | New India Timesजानकारी के अनुसार दीगरा ग्राम सभा की 40 एकड़ जमीन पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान एवं वर्तमान लेखपाल की मदद से भूमाफिया 40 एकड़ जमीन पर कब्ज़ा कराए हुए है। जब इस का गांव वालों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवारों से NIT झाँसी ब्यूरो चीफ अरशद आब्दी ने मौके पर जा कर बात की तो पीड़ित परिवारो ने बताया कि यहां पूर्व व वर्तमान प्रधान व लेखपाल की मदद से एक भूमाफिया लगभग 40 एकड ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किए हुए है जिसका विरोध करने पर हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और अब इस नजर हम गरीबों की जमीन पर जिसे वह हथियाना चाहता है। इस की शिकायत शासन प्रशासन से कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से की गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।​
लगभग 40 एकड सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के आतंक से गरीब ग्रामीण परेशान, गरीबों की जमीन पर भी है भूमाफियाओं की बुरी नजर, गुर्गों के द्वारा धमकाने का सिलसिला जारी | New India Times​लगभग 40 एकड सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के आतंक से गरीब ग्रामीण परेशान, गरीबों की जमीन पर भी है भूमाफियाओं की बुरी नजर, गुर्गों के द्वारा धमकाने का सिलसिला जारी | New India Timesपीड़ित भागीरथ जिनके परिवार में कुल 06 लोग हैं का कहना है कि अगर मुझको न्याय नही मिला तो मैं अपने परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगा और इस घटना के ज़िम्मेदार वतर्मान झाँसी पुलिस के अधिकारी एवं वर्तमान सरकार होगी। भागीरथ एवं महेंद्र चरन का कहना है कि आए दिन बन्दूक धारी रात में आते हैं और उनका कहना होता है अपनी कार्यवाही ख़त्म कर दो वर्ना तुम्हारे घर में घुस कर तुमको मार दिया जाएगा जिससे भागीरथ का परिवार भयभीत है। ​लगभग 40 एकड सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के आतंक से गरीब ग्रामीण परेशान, गरीबों की जमीन पर भी है भूमाफियाओं की बुरी नजर, गुर्गों के द्वारा धमकाने का सिलसिला जारी | New India Timesभागीरथ से जब बात की गई तो बताया गया कि 10 कुएं  एवं कुछ नाले जिनमें जल विस्तार था एवं पहाड़ियों को बुलडोज़र से काट काट कर पूरी ज़मीन पर कब्ज़ा किया गया है, जिसमें कई रसूखदार लोग शामिल हैं। भागीरथ,  महेंद्र, शोभा, कालीचरण ने वर्तमान सरकार से एक बार फिर न्याय की गुहार लगाई है। पीडित भागीरथ का कहना है कि यदि हमें शासन प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version