आप के प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश जयसवाल ने महेंद्र बघेल को जूस पिला कर समाप्त कराया अनशन, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को सड़क पर लडेंगे: डॉ मुकेश जयसवाल | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT;              

आप के प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश जयसवाल ने महेंद्र बघेल को जूस पिला कर समाप्त कराया अनशन, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को सड़क पर लडेंगे: डॉ मुकेश जयसवाल | New India Times​प्रदेश नेतृत्व की अपील पर प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश जयसवाल ने माहेन्द्र बघेल को जूस पिला कर अनशन समाप्त कराया। प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश जयसवाल ने बताया प्रदेश सयोजक माननीय आलोक अग्रवाल जी का संदेश लेकर सिवनी आया हूँ। जयसवाल ने कहा कि पिछले 3 दिन से सिवनी विधानसभा के सह प्रभारी महेंद्र बघेल अनिश्चित कालीन अनशन बैठे हुए थे, उनका अनशन समाप्त करने की अपील के साथ मुझे भेजा गया है, अनशनकारी महेंद्र बघेल के स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन समाप्त कर सड़क पर जमीनी लड़ाई लडऩे का आह्वान प्रदेश संयोजक आलोक जी ने  किया है। ​आप के प्रदेश संगठन सचिव डॉ मुकेश जयसवाल ने महेंद्र बघेल को जूस पिला कर समाप्त कराया अनशन, व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को सड़क पर लडेंगे: डॉ मुकेश जयसवाल | New India Timesअनशन स्थल पर सम्बोधित करते हुए डॉ जयसवाल ने कहा यह लड़ाई सड़क पर जारी रहेगी और आगामी चुनावों में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने तक आप का संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए पार्टी 11 जून से 15 जुलाई के बीच आम आदमी जनजागरण यात्रा निकालेगी। इसमें प्रदेश के सभी 52 हजार गांवों और शहरों के सभी मोहल्लों तक संदेश पहुंचाया जाएगा। इस आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाना है। डॉ जयसवाल ने कहा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तो चाहते हैं कि ईमानदार मर जाएं तभी तो मन्दसौर में किसानों पर गोलियां चलवा दी। लेकिन हमें इस बारे में सोचना चाहिए। इस अनशन को समाप्त करके इस आंदोलन को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाना है और इसके लिए महेंद्र बघेल जी का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, माताओं, बहनों के बीच यह संदेश गया है कि आम आदमी पार्टी जनता की लड़ाई को पूरी मजबूती ओर ताकत से लड़ रही है। प्रदेश की जनता अब आपके साथ लडऩे के लिए तैयार है। महेंद्र बघेल आत्मबल के जरिये जो अनशन कर रहे हैं। आपके जज्बे को हम एवं सिवनी की जनता सलाम करती है। डॉ जयसवाल ने कहा कि आज हम यह संकल्प लें कि अगले डेढ़ महीने में सिवनी विधानसभा के हर वार्ड के प्रत्येक मोहल्ले के हर गांव में पहुंचेंगे और प्रदेश की वर्तमान सरकार की लूट का खुलासा करेंगे। जिस तरह दिल्ली की जनता ने चुनाव लड़ा उसी तरह मध्य प्रदेश की जनता को चुनाव लडऩा पड़ेगा तभी व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई पूरी होगी।इसके लिए हमें दिल्ली सरकार के पिछले तीन सालों के काम को गांव-गांव में पहुंचाना होगा। 2018 नवंबर में इस व्यवस्था को बदलना है ताकि एक ऐसी सरकार बने जिसमें किसानों को, बेरोजगारों को, महिलाओं को, मजदूरों को अधिकार मिले। एक तरफ देश का किसान भूखा मर रहा है, किसान इस चिलचिलाती धूप में अपने खेत में खड़ा है, फसल बेचने के लिए लाइन में लगा है।अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि चाहे कुछ हो जाए मैं किसानों का कर्ज माफ नहीं करूंगा। यह उनका घमंड है। धृतराष्ट्र पाखंडी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आप को किसान पुत्र कहते हो, आपने अपने जीवन में एक दिन तो हल नही चलाया और किसान पुत्र कहते हो। झूठ की एक हद होती है। शिवराज सिंह जी आपको पता होना चाहिए जिस दिन इस देश का अन्यदाता हल चलना छोड़ देगा उस दिन इस देश में सन्तों ओर भगवान का भी कल्याण नहीं होगा। उन्हें याद रखना चाहिए कि 5 साल पहले दिल्ली की जनता ने भाजपा एवं कांग्रेस का क्या हाल किया था, पूरा देश जनता है, वही हाल मध्य प्रदेश का किसान करेगा।भाजपा सरकार के पहले कांग्रेस की सरकार थी, उसने भी प्रदेश की जनता को खून के आंसुओं से नहलाया है।भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ने जनता को खुल के लुटा है।इनकी नीतियां जनता के लिए नही बनती खुद के घर भरने के लिए बनती हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, मगर जनता की परेशानियों से इनको कोई मतलब नही है। किसानों को बिजली नही मिल रही अगर मिलती है वो भी रात में जिसके कारण किसानों को रात में जीव जंतु काट रहे है बिजली का करेंट लग जाता है।जिसके कारण कई किसानों की मौत हो जाती है। जो किसान इससे बच जाता है तो बिजली के बिल से किसान आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है।जबाबदार कोंन होगा।इसका जबाब भी मध्य प्रदेश का किसान आपको 2018 में देगा।एक बार प्रदेश में किसानों की, मजदूरों की सरकार बनना जरूरी है।अब मध्य प्रदेश की जनता की बारी है। जनता बताएगी कि प्रदेश का शासन कैसा होना चाहिए। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version