मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
1 जून 2018 को दोहपर 4 बजे आए आँधी तुफान एवं वर्षा से कई किसानो के खेतों में खड़ी केली की फसल बरबाद हो गई है। सांसद नंदकुमारसिंह चौहान को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल क्लेक्टर को निर्देश जारी कर कहा कि आप सम्बन्धित अधिकारियों जैसे कृषि, उद्यानिकी ,तहसीलदार, पटवारी एवं राजस्व अधिकारी को बोरी, चुलखांन, नसीराबाद, निम्बोला, बसाड़, उमरदा, बिरोदा, लोनी के अन्य प्रभावित किसानों के खेतों में तत्काल भेज कर नुकसान ग्रस्त खेतों का निरीक्षण कर उनके मुआवजे की प्रक्रिया आरम्भ कर उन सभी किसानों को नुकसान की भरपाई किस प्रकार सहजता से की जा सके, उसकी उचित कार्यवाही कर मुझे अवगत कराऐं। कोई भी किसान, जिसका नुकसान हुआ हो, वह मुआवजे से वंचित नही होवे।
