कलमकार न होते तो अफसर और नेता तानाशाह हो जाते, पत्रकारिता हमेशा मन को मजबूत करके होनी चाहिए जिससे कि समाज में स्वस्थ पत्रकारिता जीवंत रहे: अश्वनी सिंह  | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​कलमकार न होते तो अफसर और नेता तानाशाह हो जाते, पत्रकारिता हमेशा मन को मजबूत करके होनी चाहिए जिससे कि समाज में स्वस्थ पत्रकारिता जीवंत रहे: अश्वनी सिंह  | New India Timesकलमकार न होते तो अफसर और नेता तानाशाह हो जाते, पत्रकारिता हमेशा मन को मजबूत करके होनी चाहिए जिससे कि समाज में स्वस्थ पत्रकारिता जीवंत रहे, उक्त बातें विश्वनाथगंज स्थित निमरी भवानी मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अश्वनी सिंह अध्यक्ष प्रेसक्लब प्रतापगढ़ ने कही।

इस सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज में वर्ग, वर्ण और जातिवाद का कोई स्थान नहीं होता है। सम्मेलन में विश्वनाथगंज विधानसभा की जर्जर सड़कों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही ठीक कराने का आश्वासन दिया।
इसके पूर्व माँ निमरी भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष केके सिंह ,पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, नवीन सिंह ,अवनीश कुमार मिश्रा अश्वनी सिंह त्रिलोचन सिंह, चंदन सिंह, पीबी सिंह रणजीत सिंह कवि आदि लोगों ने भी संबोधित करते हुए पत्रकारिता दिवस पर अपनी बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल मिश्र एवं संचालन सूर्यभान सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक शिव शंकर सिंह एवं अजय सिंह रिंटू के नेतृत्व में पत्रकारों ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। अंत में अश्वनी सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष उमेश सिंह ,लालजी मिश्र, चिंतामणि पांडेय ,चंद्र प्रकाश उपाध्याय, ब्यूरो चीफ अमरउजाला धर्मन्द्र सिंह, दयाशंकर पांडेय उपाध्यक्ष प्रेसक्लब प्रतापगढ़, विनोद यादव , रोहित जयसवाल, विकास जयसवाल, बबलू सिंह, बबलू राय, नरेन्द्र प्रताप सिंह,विजय मिश्रा, भाजपा नेता आशुतोष खरे, समर बहादुर सिंह ,महेंद्र सिंह, शंभू नाथ मिश्र ,भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह ,रमेश बहादुर सिंह, अद्वैत दशरथ तिवारी चंदन सिंह उमाशंकर शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version