आम आदमी पार्टी का किसानों, बिजली व बेरोजगारी के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी, अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, उल्टियां हुईं, वजन घटा, लेकिन नहीं कराया प्रशासन ने मेडिकल परीक्षण | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

आम आदमी पार्टी का किसानों, बिजली व बेरोजगारी के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी, अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, उल्टियां हुईं, वजन घटा, लेकिन नहीं कराया प्रशासन ने मेडिकल परीक्षण | New India Times​आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल एवं तीन अन्य नेताओं का किसानों, बिजली और बेरोजगारी के मुद्दे पर किया जा रहा अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन के चौथे दिन अनशनकारियों की स्थिति काफी बिगड़ती नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया है। सभी अनशनकारियों का वजन घट गया है और उन्हें उल्टी भी हो रही हैं। इस बीच प्रशासन ने अनशन स्थल की अनुमति दो दिन और बढ़ा दी है। 

चौथे दिन अनशनकारियों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अनशनकारियों की जायज मांगों पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यह सरकार गूंगी और बहरी तो है ही यह अपने घमंड में चूर भी है और अब इस सरकार को जवाब देने का वक्त आ गया है। इस अनशन के जरिये प्रदेश के लोगों के सामने सरकार का असली चेहरा भी सामने आ रहा है। प्रदेश भर से अनशन को समर्थन मिल रहा है और दूर-दराज के क्षेत्रों से हर रोज आने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसानों के हक की लड़ाई है और इसमें हर तबके का शामिल होना जरूरी है क्योंकि किसान ही समाज की रीढ़ है। आज जरूरत है कि अपने सभी भेदों को भुलाकर हमें किसान की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाना है। ​आम आदमी पार्टी का किसानों, बिजली व बेरोजगारी के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी, अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, उल्टियां हुईं, वजन घटा, लेकिन नहीं कराया प्रशासन ने मेडिकल परीक्षण | New India Times

कई संगठनों का समर्थन मिला

आम आदमी पार्टी के अनशन के चौथे दिन भी विभिन्न संगठनों के समर्थन का सिलसिला बरकरार रहा। इस दौरान गैस पीडित एवं राहत यूनियन के अब्दुल जब्बार, किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन दांगी और पटेल समाज की ओर से अनशन को समर्थन दिया गया।

कल से शुरू होगा दिल्ली से नेताओं का आना

आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अनशन में 30 मई से शिरकत का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 30 मई की शाम को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता आएंगे। इसके बाद 31 मई को सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह भोपाल में अनशन स्थल पर पहुंचेंगे। इसके अलावा अन्य शीर्ष केंद्रीय नेता भी जल्द ही भोपाल आएंगे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version