शिल्पा शुक्ला, शिवपुरी (मप्र), NIT;
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय के सख्त निर्देश पर शिवपुरी जिले में पुलिस अवैध रूप से जानवरों की तस्करी करने के कार्यवाही शुरू कर रखी है, इसी के तहत आज सुरवाया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जानवरों से भरे एक ट्रक को पकड कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक क्रमांक आर जे 11 जीबी 0152 जो झाँसी की ओर जा रहा है उसमे कटने जा रही भैंसें परिवहन हो रही है । जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री पांडे ने सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में श्री मीणा द्वारा हाइवे पर बैरिकेट लगाकर सघन चैकिंग की जिसमें कुछ देर बाद आर जे 11 जीबी 0152 ट्रक पुलिस की चैकिंग में मिल गया। जब पुलिस द्वारा ट्रक के त्रिपाल से खुलवाया तो उसमें 16 भैंसे, 8 पड़े, 3 पड़िया कुल 27 नग जानवर पुलिस ने जब्त किये एवं पुलिस द्वारा इसमें ट्रक चालक इल्याज उर्फ पप्पू पुत्र अजीज खान उम्र 55 वर्ष निवासी धौलपुर एवं बबलू खान पुत्र अलादीन खान निवासी शिवपुरी को मौके से गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा, आरक्षक बदन सिंह, कदम सिंह, नवल सिंह,रामसेवक, अमित यादव की रही।
कट्टू वाहन से सबंधित सूचना मिली थी उसी आधार पर कार्यवाही हुई है एवं भविष्य में भी अगर ऐसी सूचना मिलती है तो ऐसी ही कार्यवाही देखने को मिलेगी: सुनील कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी
