भीषण गर्मी व रमज़ान के पवित्र महीने में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी नाराज़  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

भीषण गर्मी व रमज़ान के पवित्र महीने में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी नाराज़  | New India Times​मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भीषण गर्मी और रमज़ान माह के पवित्र महीने में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटोती की जा रही है जिससे भीषण गर्मी में आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​भीषण गर्मी व रमज़ान के पवित्र महीने में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी नाराज़  | New India Timesबिजली कटौती के कारण नगर निगम द्वारा की जाने वाली पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है एक और भाजपा सरकार अटल ज्योति अभियान के तहत बिजली देने की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है । भोपाल में भी बिजली कटौती के कारण उघोग और छोटे-छोटे व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजी कटौती रात के समय में मध्य विधानसभा क्षेत्र के बाल बिहार, घोड़ा नक्कास, छावनी, मंगलवारा, इतवारा, मस्जिद शकूर खाॅ, आज़ाद मार्किट, इस्लामपुरा, बैण्डमास्टर चैराहा, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, भोईपुरा, बरखेड़ी, जहाॅगीराबाद, जिंसी आदि क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इस बिजली कटौती को नहीं रोका गया तो इसके विरूद्ध कॉंग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

By nit

Exit mobile version