विश्व प्रसिद्ध मैहर शारदा धाम में आग से हड़कंप | New India Times

संदीप शुक्ला, सतना (मप्र), NIT; 

विश्व प्रसिद्ध मैहर शारदा धाम में आग से हड़कंप | New India Times​विश्व प्रसिद्ध मैहर वाली मां शारदा धाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। यह आग यहां रोपवे के सामने जंगल में अवैध रूप से बनाई गई पार्किंग और दुकानों के पास लगी है, जिससे लगभग 4 वाहन जलकर ख़ाक हो गए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं जब गाड़ियां जलकर ख़ाक हो गई तब फायर ब्रगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 

जानकारी के मुताबिक रोपवे कंपाउंड़ में अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने वनविभाग के जंगल में अवैध पार्किंग बनाई थी। यह आग वही पर स्तिथ एक गन्ना के जूस के ठेले पर दुकान के पास पड़े हुए गन्ने के छिलकों में लगी और थोड़ी ही देर में अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही हड़कंप मच गया, लोग जैसे तैसे आग बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन कोई आग नहीं बुझा सका। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक कई गाड़ियां ख़ाक हो चुकी थी। टैंकरों से आग बुझाने की कोशिश की गई, वहीं आगजनी की घटना के दौरान जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version