संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
सोशल मीडिया पर जिस तरह फर्जी खबरें व भड़काऊ पोस्ट की जातीहैं, जिससे शहर का माहौल खराब होता है इन सब पर अंकुश लगे इसी उद्देश्य को लेकर मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश प्रभारी एवं संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र झा के मार्गदर्शन में जन जागरूकता अभियान शहर के सभी 66 वार्डों में चल रहा है।
इसी क्रम में रविवार 27 मई को वार्ड क्रमांक 13 व 14 तानसेन नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया।
लोगों से संगठन ने अपील की है सोशल मीडिया पर आने वाले दुष्प्रचार को आगे ना बढ़ाएं। Facebook, WhatsApp पर किसी व्यक्ति विशेष या धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी ना करें क्योंकि इस तरीके की हरकतों से शहर का माहौल बिगड़ता है। यह अभियान मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश प्रभारी एवं ग्वालियर चंबल संभाग के अध्यक्ष राजेंद्र झा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला तोमर, मचल सिंह भी मौजूद रहीं। अभियान के दौरान शकुंतला ने छात्राओं को समझाइश दी एवं उन्हें बताया कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने से बचें, साथ ही अगर कोई परेशानी है तो संगठन के पर्चे पर दिए हेल्पलाईन नम्बर पर सूचना दें। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविद्दत शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने छात्रों को समझाइश दी। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को आमजन के साथ-साथ शहर के बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ जनों अधयापकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
