संदीप शुक्ला/ शिल्पा शुक्ला, भिंड (मप्र), NIT;
विकासखंड भिंड के मुकुटपूरा में एक आधा दर्जन सदस्यीय नेत्रहीन परिवार कीं दो बेटियों के विवाह कराने कीं जिम्मेदारी दो समाजसेवियों ने ली है।
भिंड में एडिशनल एसपी के रूप में पदस्थ रहे अमृत मीना के साथ निजी विद्यालय संचालक राजेश शर्मा ने मुकुटपूरा पहुंचकर रामशरण सिंह चौहान की बड़ी बेटी चांदनी का विवाह धूमधाम से कराने की जिम्मेदारी ली है तथा 5000 रूपए नगद भेंट कर कहा कि बेटी के लिये वर तलाशना शुरू करें तथा डेढ़ लाख रूपए तक शादी का खर्चा वह खुद वहन करेंगे।
एसे दबंग पुलीस ऑफीसर जो कि सच्चे दिल से समाज सेवा का भी कार्य कर रहे हैं ‘ एसे पुलिस ऑफीसर को न्यू इंडिया टाइम्स परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
