अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र),NIT;
क्षेत्रीय विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने भिण्ड तहसील के परिसर में कीरतपुरा के श्री केदार सिंह द्वारा डोनेट किए गए वाटर कूलर की सुविधा का आज उदघाटन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह, कीरतपुरा के वाटर कूलर डोनर श्री केदार सिंह, एसडीएम श्री संतोश तिवारी, तहसीलदार श्री प्रमोद गर्ग, अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थे।
विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने तहसील भिण्ड में आने वाले नागरिको के लिए वाटरकूलर की सुविधा प्रदान कर पेयजल की दिशा में साहसी कार्य किया है। जिसके लिए कीरतपुरा के डोनर श्री केदार सिंह बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि इस वाटरकूलर के लगने से आने वाले नागरिको को पीने के पानी की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही उनको शुद्व शीतल पानी प्राप्त होगा। यह पानी स्वास्थ्य के लिए ग्रीष्मकाल में काफी उपयोगी सिद्ध होगा।
