युवा नगर सेवक मुजीबुर्रहमान के प्रयास से प्रभाग-3 में पुल निर्माण के लिए नगर परिषद से एक करोड़ की राशि की मंजूर | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​युवा नगर सेवक मुजीबुर्रहमान के प्रयास से प्रभाग-3 में पुल निर्माण के लिए नगर परिषद से एक करोड़ की राशि की मंजूर | New India Timesउमरखेड नगर परिषद की ओर से अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। नगर परिषद की सत्ता धारी बीजेपी +सेना की सरकार से एमआईएम के युवा नगर सेवक मुजीबुर्रहमान व महिला नगर सेविका महमुना बी ने अपने प्रभाग के इलाके में अहबाब कॉलोनी और जामा मस्जिद वार्ड को जोड़ने वाले एक पुल के निर्माण के लिए एक करोड़ की निधी मंज़ूर करवाने से वार्ड वासियों में इन नगर सेवकों के कार्य की चर्चा जोरों पर है। उसी तरह देखा जाइए तो उमरखेड नगर परिषद में एमआईएम पक्ष आठ के 8 नगर सेवक हैं लेकिन सभी नगर सेवकों के प्रभागों में सबसे अधिक विकास का कार्य प्रभाग 3 में देखने को मिल रहा है। जामा मस्जिद वार्ड और अहबाब कॉलोनी को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण कार्य को मंजूरी देने पर प्रभाग के नगर सेवक मुजीबुर्रहमान ने सत्ता धारी पार्टियों का आभार माना है। उसी तरहा सभी पार्टी के नगरसेवकों को आमंत्रित कर पुल के निर्माण कार्य का काम भी शुरू किया गया है। इस मौके पर एमआईएम तहसील अध्यक्ष सैय्यद इरफान, नगर अध्यक्ष नामदेव ससाने, नगर सेवक नितिन जी मुतडा, नगर सेवक सैय्यद अफसर, फिरोज खान, जाकिर राज, अंसार अहमद, परवेज अहमद, वजाहत मुजावर, शाबिरुद्दीन, नाहिद नवाब के साथ सैकड़ों वार्ड वासी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version