प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हो रहा है घटिया एवं गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण | New India Times

संजय गुप्ता, सागर (मप्र), NIT; 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हो रहा है घटिया एवं गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण | New India Times​सागर जिले के अंतर्गत तहसील देवरी में प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जिसका उद्देश्य सड़क एक गांव को दूसरी गांव से जोड़ना रहा है और उच्च गुणवत्ता से लंबे समय तक चलने वाली सड़क देना है लेकिन ठेकेदार द्वारा घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कराने के कारण उक्त योजना का लाभ ग्रामवासियों को नहीं मिल पाता है और सड़क के निर्माण में कई वर्ष लग जाती हैं। कई वर्ष तक ग्रामवासी अपनी मांगों को लेकर विधायक, सांसद एवं मंत्रियों के यहां चक्कर लगाते हैं। जब कहीं क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के प्रयास से सड़क ग्रामीण लोगों को दी जाती है तो सड़क की सौगात मिलने पर ग्रामीणों द्वारा हर्ष व्यक्त किया जाता है लेकिन जब उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होता है और घटिया एवं गुणवत्ता सामग्री का प्रयोग कर सड़क बनाई जाती है तो सड़क केवल नाम की रहती है, उसमें गड्ढे और धंसा होने के कारण गाड़ी ऊपर नीचे होने लगती है। शासन द्वारा करोड़ों रुपए की राशि ठेकेदारों को प्रतिस्पर्धा के माध्यम से ठेका प्रणाली से दी जाती है लेकिन जब निर्माण कार्य प्रारंभ होता है तो उसके साथ ही साथ सड़क खराब होने लगती है, जिस पर ना तो समय-समय पर अधिकारी ध्यान देते हैं और ना ही सत्ताधारी पार्टी के लोग। अधिकारियों का यही कहना रहता है कि अभी गारंटी पीरियड चल रहा है लेकिन गारंटी पीरियड के बीच जो लोग उसी गड्ढे वाली रोड से जाते जाते हैं और गारंटी पीरियड खत्म होने के बाद ठेकेदारों के साथ विभाग भी हाथ खड़े कर लेते हैं। इसी प्रकार के निर्माण कार्य देवरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए गए हैं, जिसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।

 देवरी से देवगुआ तक 7 किलोमीटर बनाई गई सड़क की लागत 254 .80 लाख रही है लेकिन सड़क के निर्माण के साथ ही पूरी सड़क में गड्ढे और रोड का उखड़ना प्रारंभ हो गया है। पुरानी पुलियों पर सड़क तो बना दी गई है लेकिन इन पुरानी पुलिओ के कारण कब रोड धस जाए कोई भरोसा नहीं है। देवरी से देवगुआ तक नहर के ऊपर से बनाई गई सड़क पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गई है। अभी अभी बनी सड़क का यह हाल है तो आगे क्या होगा? उक्त सड़क ठेकेदार अशोक कुमार जैन द्वारा बनाई गई है। इसी प्रकार डोभी से सुना जाने वाली सड़क का हाल है, वही बैंसला खजूरिया आदि सड़कों के भी यही हाल है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रायखेड़ा से सलैया का निर्माण कार्य 2015 में रूपचंद्र जैन चांदपुर वालों द्वारा किया गया था, उक्त कार्य भी बेहद घटिया एवं गुणवत्ताहीन था।

  • इनका कहना है:

मेरे द्वारा उक्त निर्माण कार्य की जांच कराकर सुधार कार्य होगा: आर के चौकसे, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सागर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version