आम आदमी पार्टी सिवनी जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; 

आम आदमी पार्टी सिवनी जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times​आम आदमी पार्टी म.प्र. के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के आव्हान पर जिला सिवनी की पार्टी इकाई द्वारा आज दि.21-05-2018 को मुख्यमंत्री को संबोधित प्रस्तुत ज्ञापन कलेक्टर सिवनीकी ओर से तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्रा द्वारा प्राप्त किया गया, जिसमें किसानों की बदहाली ,बिजली की लूट और बेरोजगारी के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए मांग की गई है।

ज्ञापन में की गई मांग:

  • किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जावे।
  • स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट अनुसार फसल की लागत का देढ़ गुना मूल्य मिलना सुनिश्चित किया जावे एवं फसल नुकसानी दिल्ली सरकार की तरह रू. 50,000/- पचास हजार प्रति हेक्टेयर मावजा दिया जावे।
  • सभी प्रकार की उपयोग की जा रही बिजली के दाम घटाकर आधे किये जांय व बकाया बिल माफ किये जाएं।
  • बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होने तक भत्ता दिया जावे।

सभी मांगें 25 मई तक पूरी न होने पर 26 मई से भोपाल में अनिश्चित कालीन अनशन पर आम आदमी पार्टी म.प्र.के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के बैठने तथा 29-05-18 से कचहरी चौक सिवनी में महेंद्र बघेल लखनवाड़ा के बैठने की बात कही है। ज्ञापन प्रस्तुत करने वालों में आम आदमी पार्टी सिवनी के संरक्षक संवर्धक एडव्होकेट राजेन्द्र गुप्ता के साथ जयदीप सिंह बैश ,विजय सिंह ,राजेश पटेल, महेन्द्र बघेल, परमानन्द जायसवाल,आकाश श्रीवास ,राजा बघेल पलारी राजा बघेल लूघरवाड़ा ,प्रकाशनारायण नागेश ,आत्माराम सनोडिया ,सुदर्शन शर्मा,मो. मंसूर ,छिद्दीलाल पटेल आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version