पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बडी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार | New India Times

फ़राज़ अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बडी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार | New India Times
क्षेत्राधिकारी नानपारा अजय भदौरिया के निर्देशन में पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बडी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर राम अवतार सिंह यादव व आबकारी निरीक्षक सुबोध कुमार पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा 1000 लीटर कच्ची शराब जो 8 ट्यूब में भरे गये थे, व शराब बनाने के उपकरण सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे स्थानीय थाना पर अपराध संख्या- 390/17 धारा 60(2)/63 आबकारी अधिनियम व 272 भारतीय दण्ड विधान में पंजीकृत किया है। अभियुक्तों के नाम व पता:-

1. ननकुन्ने पुत्र बालक राम

2. राम चन्दर पुत्र बालक राम निवासी बनकटवा दाखिल राजापुर कला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच।
 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version