बुरहानपुर में पानी की टंकी पर सियासत | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;  ​बुरहानपुर में पानी की टंकी पर सियासत | New India Timesमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा अपनी विधायक निधि से जनसुविधा हेतु वार्डों में पानी की टंकी उपलब्ध कराई गई है, किंतु इस पर सियासत और सियासी घमासान जारी है। सोशल मीडिया पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा विचार लिखते हुए इसे नौटंकी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के अनुसार यह पानी की टंकी प्रतापपुरा में पिछले 5 दिन से रखी हुई है, ताकि लोगों को पानी मिल सके, परंतु इसमें ना तो पानी मिल रहा है और ना लोगों के घर तक पानी पहुंच पा रहा है और सभी वार्डों में पानी की टंकी रखकर उस पर नाम लिखकर विकास का ढोंग रचा जा रहा है, यह सिर्फ नौटंकी है। हालांकि जल की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी नगरपालिका निगम की है। तथापि भीषण गर्मी के मौसम और जल संकट में निगम द्वारा मुख्य डाक घर के पीछे नवनिर्मित प्वाइंट से कई वार्डों में पानी की आपूर्ती की जा रही है। टंकी में पानी नहीं भी हो सकता है। जनता का मत है कि इस मामले में सियासत या सियासी घमासान नहीं होना चाहिए?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version