नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही ट्रेन एपी एसी एक्सप्रेस के दो एसी कोच में ग्वालियर के पास लगी आग | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही ट्रेन एपी एसी एक्सप्रेस के दो एसी कोच में ग्वालियर के पास लगी आग | New India Times​नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही ट्रेन नंबर 22416 एपी एसी एक्सप्रेस के दो एसी कोच में ग्वालियर के पास अचानक आग लग गई। इन कोचों में लगभग 30 से ज्यादा ट्रेनी आईएएस व आईपीएस सफर कर रहे थे,  इसकी सतर्कता से बडा हादसा होने से बच गया।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लगभग 12 किलोमीटर दूर बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के दो एसी कोच में आग लग गयी लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों का कहना है कि जिन डिब्बों में आग लगी थी, उनमें 30 से ज्यादा प्रशिक्षु आईएएस और आईपीएस यात्रा कर रहे थे, वे सभी सजग और सतर्क थे इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।

ग्वालियर जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने घटनास्थल से मीडिया को बताया कि आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के दो एसी कोच में आग लग गयी है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि नई दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रही ट्रेन नंबर 22416 एपी एसी एक्सप्रेस के दो एसी कोच बी6 और बी7 में बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह लगभग 11.45 बजे आग लग गयी।उन्होंने बताया कि ट्रेन के सभी यात्री सकुशल हैं तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर बसों से ग्वालियर लाया गया है। आग लगे कोचों को ट्रेन से अलग कर आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में चार दमकलों का उपयोग किया गया। इस बीच रेलवे बोर्ड के प्रचार निदेशक वेद प्रकाश ने मीडिया को बताया कि ट्रेन के 6 कोचों को अलग कर ग्वालियर के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By nit

Exit mobile version