दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
प्रतापगढ जिले के कंधई थाना के करमाही ग्राम सभा में असलहों की नोंक पर जम कर लूटपाट की गई। लुटेरों ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री डाॅक्टर महेंद्र सिंह के दो चाचा ताऊ समेत 7 घरों को निशाना बनाकर पुलिस प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। जब भाजपा सरकार के मंत्री का परिवार ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता के सुरक्षा की उम्मीद ही क्या की जा सकती है।
बीती रात लुटेरों ने 7 घरों को निशाना बनाया। लूट की वारदात के दौरान लुटेरों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के परिवार को भी निशाना बनाया। एक साथ सात घरों में लूट से हड़कंप मच गया है।लाखों की नकदी समेत आठ लाख के जेवरात पर लुटेरों ने हाथ साफ कर दिया है। सूचना पाकर एसपी प्रतापगढ़ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड समेत मौके पर पहुंचे। कंधई कोतवाली के रखहा बाजार व कर्माही गांव की यह घटना है।
